फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से आयात 27.63 फीसदी कम, ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा वापस लेने का प्रस्ताव नहीं: गोयल

Tue, 22 Sep 2020 07:30 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने बताया है कि इस वित्त वर्ष के अप्रैल से अगस्त महीने के बीच चीन से आयात में  27.63 फीसदी की कमी आई है। केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में गोयल ने बताया, अगस्त में चीन से 4.98 अरब डॉलर और इससे पहले जुलाई में 5.58 अरब डॉलर का आयात हुआ। उन्होंने बताया, मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच चीन जो आयात हुआ है वह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 27.63 फीसदी कम है।

एक अन्य सवाल के जवाब में गोयल ने बताया, फिलहाल चीन को दिया ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा वापस लेने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दरअसल सवाल पूछा गया था कि क्या भारत सरकार चीन से आयात-निर्यात घटाने के लिए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया- बढ़ने लगा है निर्यात
संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए गोयल ने बताया कि निर्यात में सुधार होने लगा है। सितंबर के पहले पखवाड़े में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में निर्यात 10 फीसदी बढ़ गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें