फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा की चौकसी को बढ़ाने के लिए सरकार ने उठाए कई कदम: नित्यानंद राय

Tue, 22 Sep 2020 07:45 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि सरकार ने पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) की चौकसी को बढ़ाने के लिए ऐसे कई कदम उठाए हैं, जिसमें सीमा संरचना को मजबूत करना शामिल है। उच्च सदन में एक प्रश्न के लिखित जवाब में गृह राज्यमंत्री ने कहा, सरकार ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक ऐसे कई कदम उठाए हैं, जिसमें नियंत्रण रेखा की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बलों की बहुस्तरीय तैनाती और सीमा पर बाड़ का निर्माण शामिल हैं।

विज्ञापन


इसे लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा गया कि बेहतर निगरानी, सुरक्षा बलों के लिए हथियार और उपकरण, बेहतर खुफिया जानकारी और परिचालन समन्वय भी किए जा रहे हैं। इनके अलावा, सेनाएं मैपिंग और सुरंग रोधी अभ्यास के आधार पर विशेष अभियान चला रही हैं और घुसपैठियों के खिलाफ सक्रिय कार्रवाई भी कर रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें