फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All Party Meeting: केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल को बुलाई सर्वदलीय बैठक, राजनाथ सिंह कर सकते हैं अध्यक्षता

Wed, 23 Apr 2025 09:19 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने कल एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह कर सकते हैं।  
विज्ञापन
File Photo - फोटो : एक्स/एस जयशंकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार एक्शन में है। जहां इस मामले में अहम चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार 24 अप्रैल को एक सर्वदलीय बैठक बुलाया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार इस अहम बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पहलगाम हमले से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, जैसे हालिया सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस बैठक को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इस हमले से पूरा देश गमगीन है। ऐसे में केंद्र सरकार लगातार रूप से आतंक पर शिकंजा कसने और इस हमले की जवाबी कार्रवाई के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है। 

ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: भारत ने लिए पांच बड़े फैसले, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द; अटारी बॉर्डर भी बंद
विज्ञापन


सीसीएस बैठक में लिए गए अहम निर्णय
आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर  कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुए। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। मिस्री ने कहा कि आज शाम प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक हुई।

विदेश सचिव ने आगे बताया कि सीसीएस को पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। कई अन्य लोग घायल हुए थे। सीसीएस ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: पाकिस्तानी सेना प्रमुख की अपने ही देश में किरकिरी, लोग बोले- देखते हैं इनका जोश अब कहां जाता है

ढाई घंटे तक चली सीसीएस की बैठक

विज्ञापन

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद आज शाम प्रधानंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित कई शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुए। यह बैठक ढाई घंटे तक चली। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें