फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: मृत शरीर को लेकर फैली भ्रामकता दूर करने के लिए दिशानिर्देश तैयार कर रहा स्वास्थ्य मंत्रालय

Sat, 14 Mar 2020 08:51 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस से भारत में अब तक 84 लोग संक्रमित हो चुके हैं, वही इस जानलेवा वायरस से दो लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस से मरने वालों में दिल्ली की रहने वाली 68 वर्षीय महिला शामिल थी, जिसके अंतिम सरकार को लेकर विवाद हुआ था। लोगों को मृत शरीर से वायरस फैलने का डर था। 

विज्ञापन


वहीं, इसे संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमारी से मरने वालों के शवों को उनके परिजनों को सौंपने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि हालांकि यह संभावना नहीं है कि कोरोनोवायरस संक्रमण एक मृत शरीर को छूने से फैल सकता है इसलिए किसी भी गलत धारणा को दूर करने और मृतक से बीमारी के प्रसार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें