फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण के तीन राज्यों को केंद्र का निर्देश, निगरानी बढ़ाएं और तेज करें जांच की रफ्तार

Fri, 08 May 2020 11:10 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शुक्रवार को तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक से कोविड-19 मृत्युदर निम्नतम रखने के लिए संक्रमण पर प्रभावी निगरानी रखने, इसकी चपेट में आए लोगों को पता लगाने और जल्द से जल्द जांच करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिये कहा।

विज्ञापन


उन्होंने इन राज्यों को अप्रभावित जिलों और उन जिलों में गंभीर श्वास समस्या (एसएआरआई) और इंफ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) के मामलों पर निगरानी बढ़ाने के लिये भी कहा है जहां बीते 14 या उससे अधिक दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 

इसके लिए उन्होंने इन राज्यों को मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की सहायता से तैयार एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम नेटवर्क की मदद लेने के लिए कहा। हर्षवर्धन ने कहा, 'ऐसे कदम उठाने से छिपे हुए किसी संभावित संक्रमण का शुरुआती स्तर पर ही पता लग जाएगा, जिससे समय रहते उसके रोकथाम में मदद मिलेगी।'
विज्ञापन


हर्षवर्धन ने उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी रखते हुए शुक्रवार को तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर, तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र और कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में ये बातें कहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें