फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flour Price: आटे की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार सजग, राहत देने के लिए काम शुरू

Fri, 20 Jan 2023 03:00 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

एक माह में कीमतों में दो रुपये से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। सूत्रों के मुताबिक सरकार खुले बाजार में सरकार के भंडार से गेहूं बेचकर जनता को राहत देने के मुद्दे पर भी विचार कर रही है। 
विज्ञापन
आटा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आटे की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने राहत देने पर काम शुरू कर दिया है। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि सरकार इस दिशा में बड़ा कदम उठाएगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को गेहूं 32.97 रुपये प्रति किलो और आटा 37.69 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा था।

विज्ञापन


एक माह में कीमतों में दो रुपये से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। सूत्रों के मुताबिक सरकार खुले बाजार में सरकार के भंडार से गेहूं बेचकर जनता को राहत देने के मुद्दे पर भी विचार कर रही है।  खाद्य सचिव ने कहा कि पिछले साल गेहूं की फसल लू के प्रकोप से प्रभावित हुई थी। इस बार गेहूं के बंपर उत्पादन की उम्मीद है।

चीनी निर्यात कोटा पर उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू उत्पादन और देश में मांग और आपूर्ति की स्थिति का आकलन कर फरवरी में चीनी निर्यात कोटा की मौजूदा क्षमता 60 लाख मीट्रिक टन से अधिक करने पर विचार करेगी। खाद्य सचिव ने बताया कि देश ने पिछले सात सालों में इथेनॉल उत्पादन से 72 हजार करोड़ की आय अर्जित की है। उन्होंने कहा पिछले पांच सालों में चीनी क्षेत्र पूरी तरह सरकार की सब्सिडी से मुक्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें