फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल में एक मार्च से केंद्रीय बलों की 480 कंपनियों की तैनाती, चुनाव आयोग ने बताई इसकी वजह

Sat, 21 Feb 2026 04:52 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अपने आखिरी दौर में है। आगामी 28 फरवरी को राज्य की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो जाएगी। इसके अगले ही दिन एक मार्च से पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की 480 कंपनियों की तैनाती शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
केंद्रीय सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक ओर चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दल भी अपने सियासी गुणा-गणित को ठीक करने में जुटे हैं। इस बीच चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 480 कंपनियां तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में शुरुआत में 1 मार्च से क्षेत्र पर नियंत्रण, विश्वास निर्माण उपायों और अन्य चुनाव संबंधी कर्तव्यों के लिए ये तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियां चुनाव प्रक्रिया के दौरान स्ट्रांग रूम्स में ईवीएम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा भी करेंगी। राज्य में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों में होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Elections 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में अप्रैल में होंगे चुनाव, जानें कब तक होगा तारीखों का एलान
विज्ञापन


10 मार्च तक पूरी हो जाएगी सुरक्षा बलों की तैनाती
अधिकारी ने बताया कि लगभग 240 कंपनियों के पहले बैच को एक मार्च तक शामिल कर लिया जाएगा, जबकि इतनी ही संख्या में कंपनियां 10 मार्च तक उनसे जुड़ जाएंगी। इन टुकड़ियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के कर्मी शामिल होंगे।

पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित होने वाली है, जबकि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मार्च में होने की उम्मीद है।

बंगाल समेत अन्य राज्यों में कब होंगे चुनाव?
बीते दिनों ये बात सामने आई थी कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल व केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव अप्रैल में हो सकते हैं। निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मार्च के दूसरे सप्ताह में कर सकता है। असम में इस बार एक चरण में चुनाव होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: क्या शरद पवार जा पाएंगे राज्यसभा? उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने दिया दो टूक जवाब

अधिकारियों ने बताया कि पुडुचेरी में विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को, जबकि असम, केरल, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल में क्रमश: मई 20, 23, 10 और 7 को पूरे हो रहे हैं। इन राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोग के अधिकारियों ने दौरे शुरू कर दिए हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें