फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet Decisions: ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा,19,744 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना मंजूर

Wed, 04 Jan 2023 05:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के लिए मंजूर किया गया है। 2,614 करोड़ रुपए की लागत इसमें आएगी। ये सतलुज नदी पर बनेगा।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 19,744 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी गई। ‘राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ नामक इस योजना से वर्ष 2070 तक शून्य उत्सर्जन के देश के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ग्रीन हाउस गैसों, विशेष रूप से कार्बन के उत्सर्जन में कटौती को सुनिश्चित करने वाले फैसले को मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री ने साल 2021 के स्वतंत्रता दिवस पर इस मिशन की घोषणा थी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा, भारत का लक्ष्य 2030 तक प्रतिवर्ष 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करना है। इस प्रोत्साहन योजना से इसके दाम को भी कम करने में मदद मिलेगी। दुनियाभर में देश की साख भी बढ़ेगी।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि इस मिशन के जरिये हम भारत को ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग और निर्यात में ग्लोबल हब बनाना चाहते हैं। इसके लिए, जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर एक ही जगह उपलब्ध कराने की योजना है जिससे इसके उत्पादक और उपभोक्ता पर ट्रांसपोर्टेशन का अतिरिक्त भार न पड़े। इस अभियान के जरिये भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही कई क्षेत्रों को कार्बन मुक्त करने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा दूरदर्शन व ऑल इंडिया रेडियो के  नए स्टूडियो, नई ओबी वैन और डीटीएच प्लेटफार्म की क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कैबिनेट ने 2500 करोड़ मंजूर किए।
विज्ञापन


सतत विकास और हमारे युवाओं के लिए निवेश के अवसर पैदा करने की दिशा में हाइड्रोजन मिशन ऐतिहासिक कदम है। वहीं, प्रसार भारती के लिए योजना से विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में प्रसारण बुनियादी ढांचे को बढ़ाएगी। -नरेंद्र मोदी, पीएम

छह लाख रोजगार की उम्मीद
अनुराग ठाकुर ने कहा, इस महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी देने से ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन के क्षेत्र में आठ लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। इससे 2030 तक इस क्षेत्र में छह लाख रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के जीवाश्म ईंधन में भी कमी आएगी, क्योंकि ग्रीन हाइड्रोजन का ऊर्जा के स्रोत के रूप में इस्तेमाल होगा।

हाइड्रोजन हब के लिए 400 करोड़  
पांच करोड़ टन ग्रीन हाउस उत्सर्जन को कम किया जाएगा। इसके जरिये 60-100 गीगावाट की इलेक्ट्रोलाइजर क्षमता को तैयार किया जाएगा। ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन पर 17,490 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, ग्रीन हाइड्रोजन हब को विकसित करने के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

प्रसार भारती : नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए 2,500 करोड़
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रसार भारती के प्रसारण ढांचे और नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए, आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने दूरदर्शन व ऑल इंडिया रेडियो के लिए 2,539.61 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इनकी सुविधाओं को अत्याधुनिक किया जाएगा।

ठाकुर ने कहा, पुराने सिस्टम को एचडी के अनुकूल बनाया जाएगा, इसका डिजिटल अपग्रेडेशन किया जाएगा। इस धन से आने वाले दो दशकों तक के लिए प्रसार भारती और उससे जुड़ी सेवाओं के आधारभूत ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

परिकर के नाम पर होगा गोवा हवाईअड्डा
कैबिनेट ने गोवा एयरपोर्ट का नाम बदलकर मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोपा के रूप में करने की मंजूरी दे दी है। पूर्व रक्षा मंत्री एवं चार बार गोवा के सीएम रहे मनोहर परिकर को श्रद्धांजलि देते हुए यह फैसला किया गया है। प्रधानमंत्री ने पिछले महीने ही इस हवाईअड्डे का उद्घाटन किया था।

सुन्नी बांध के लिए 2,614 करोड़
अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश में शिमला-मंडी जिले में सतलुज नदी पर सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 2,614 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। परियोजना से 382 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। इसमें से राज्य को 13 फीसदी बिजली मुफ्त मिलेगी। इस परियोजना का निर्माण सरकारी कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम की ओर से किया जाएगा। इस परियोजना से राज्य में करीब चार हजार प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें