फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, उत्पादन से जुड़े 10 क्षेत्रों को दो लाख करोड़ रुपये की मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Wed, 11 Nov 2020 03:35 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट में मंत्रिमंडल ने करीब दो लाख करोड़ रुपये का उत्पादन आधारित प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने और निर्यात बढ़ाने के लिए 10 प्रमुख क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी है। यह योजना भारतीय निर्माताओं को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी, निवेश आकर्षित करेगी और निर्यात बढ़ाएगी। जावड़ेकर ने कहा, सरकार ने उत्पादन के क्षेत्रों में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि दो लाख करोड़ रुपये होगी। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें