फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्याओं पर बड़ा फैसला लेने को तैयार केंद्र सरकार, राज्यों को जारी किया ये आदेश

Mon, 04 Jun 2018 03:31 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
rohingya muslims
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने रोहिंग्याओं के खिलाफ राज्यों को सख्त कदम उठाने को कहा है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर म्यांमार से आए रोहिंग्याओं के अवैध तरीके से राज्य में प्रवेश करने पर रोक लगाने को कहा है। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने जम्मू-कश्मीर सहित सभी राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि इस मामले की समीक्षा करें और घुसपैठ को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही राज्यों से इस पर जल्द अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। केंद्र सरकार गैर कानूनी ढंग से देश में रह रहे रोहिंग्याओं को लेकर काफी चिंतित है। 

जम्मू-कश्मीर में बड़ी तादाद में रोहिंग्या रह रहे हैं। अपने पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा है कि देश में रह रहे रोहिंग्या लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती हैं। गौरतलब है कि कई अवैध गतिविधियों में रोहिंग्याओं के लिप्त होने की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें