फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवात के चलते 10 दिन पहले यमन में फंसे 38 भारतीयों को नौसेना ने निकाला 

Mon, 04 Jun 2018 03:08 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यमन के सोकोट्रा द्वीप पर फंसे 38 भारतीयों को नौसेना ने सुरक्षित निकाल लिया है। 10 दिन पहले द्वीप में चक्रवात के चलते ये लोग फंस गए थे। इन्हें बचाने के लिए भारत ने नौसेना को भेजा था।  नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि हमने निस्तार अभियान के तहत सभी भारतीयों को निकाल लिया है।
विज्ञापन


यह अभियान रविवार तड़के सोकोट्रा तट पर चलाया गया था। इन सभी लोगों को स्वदेश वापस लाने के लिए नौसेना के जहाज आईएनएस सुनयना को भेजा गया है। निकाले गए भारतीयों को तत्काल चिकित्सा, भोजन, पानी और टेलीफोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिससे वे अपने परिवार को अपने सकुशल होने की जानकारी दे सकें। बचाव कार्य के बाद जहाज पोरबंदर के लिए रवाना हो गया।

भयानक चक्रवाती तूफान मेकेनु ने 24 मई को यमन के सोकोट्रा द्वीप को पार किया था, जिससे 38 भारतीय द्वीप पर सीमित भोजन और पानी के साथ फंसे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी, तीन भारतीय जहाज इलाके में चक्रवात के टकराने के बाद सोकोट्रा में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हमें 12 भारतीयों के लापता होने के साथ अन्य जहाज एमएसवी सफीना अल खिजर के बारे में सूचना मिली तो नौसेना ने 27 और 28 मई को लापता भारतीयों की तलाश के लिए दो हवाई अभियान चलाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें