फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने राज्यों को जम्मू कश्मीर के छात्रों व लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

Sat, 16 Feb 2019 07:16 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली 
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
विज्ञापन

केंद्र ने शनिवार को राज्य सरकारों को उनके यहां रह रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि देश के कुछ हिस्सों में कश्मीरीयों को मिल रही धमकियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने यह निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सर्वदलीय बैठक में नेताओं को पुलवामा हमले के बाद कथित रूप से निशाने पर आए कश्मीरी छात्रों और लोगों की सुरक्षा को लेकर हर संभव उपाय करने का आश्वासन दिए जाने के कुछ घंटों बाद यह निर्देश जारी किया गया। गौरतलब है कि पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये। 

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी खबरें हैं कि जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों और अन्य लोगों को धमकियां मिल रही हैं इसलिए गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आज निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पढ़ रहे कुछ कश्मीरी युवकों ने आरोप लगाया है कि उनके मकान मालिक पुलवामा हमले के बाद अपने घरों पर हमले की आशंका में उनसे मकान खाली करने को कह रहे हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें