बैठक में उत्तर प्रदेश के लिये 23,48,79 और आंध्र प्रदेश को 14,05,59 घर स्वीकृत किये गये हैं। मध्यप्रदेश के लिये 74,631, छत्तीसगढ़ के लिये 30,371, बिहार के लिये 50,017, गुजरात के लिये 29,185, महाराष्ट्र के लिये 22,265 और तमिलनाडु के लिये 20,794 घरों के निर्माण को समिति ने मंजूरी दी है।
केरल के लिए 486.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
केरल में बाढ़ के कारण उत्पन्न हालात को देखते हुये मंत्रालय ने राज्य के लिये मंजूर आवास योजनाओं की पहली और दूसरी किस्त के रूप में 486.87 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इसके अलावा मंत्रालय ने केरल सरकार को नयी आवास योजनाओं के निर्माण के प्रस्ताव यथाशीघ्र पेश करने का भी सुझाव दिया है।