फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Census 2027: तेज हुईं जनगणना की तैयारियां, दो दिवसीय सम्मेलन में सभी राज्यों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Sat, 05 Jul 2025 10:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Census 2027: जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर भारत के रजिस्ट्रार जनरल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में डिजिटल इंटरफेस, हाउस लिस्टिंग, प्रश्नावली और टीम गठन जैसे विषयों पर चर्चा हुई और जाति आधारित जनगणना की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही गई। यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें मोबाइल ऐप और स्वयं-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
जनगणना - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना की तैयारियों के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जनगणना संचालन निदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस सम्मेलन में अधिकारियों को आगामी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें डिजिटल इंटरफेस, प्रश्नावली, टीम गठन और मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) जैसे विषयों पर प्रेजेंटेशन दिया गया। भारत के महापंजीयक एव जनगणना आयुक्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, दो जुलाई से शुरू हुआ यह दो दिवसीय सम्मेलन चार जुलाई 2025 को समाप्त हुआ, जिसमें 2027 में होने वाली जनगणना की तैयारियों, आगे की रूपरेखा और टीम वर्क पर चर्चा हुई। भारत के महापंजीयक एव जनगणना आयुक्त ने सभी अधिकारियों से यह अपील की कि वे यहां प्राप्त जानकारियों को आगे बढ़ाएं और जाति आधारित व्यापक जनगणना के लिए जरूरी कदम उठाएं।

ये भी पढ़ें: भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, अंतिम चरण में प्रक्रिया; प्रदेश प्रमुखों की नियुक्ति से रास्ता साफ
विज्ञापन


जनगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए आरजीआई एक डिजिटल इंटरफेस बनाएगा, जिसकी मदद से सभी संबंधित पक्षों को रीयल-टाइम अपडेट मिलते रहेंगे। जनगणना की पहली चरण की प्रक्रिया यानी हाउस लिस्टिंग 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। यह जनगणना की पहली महत्वपूर्ण कड़ी है। जनगणना दो चरणों में की जाती है। पहले चरण को हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन कहा जाता है, जिसमें प्रत्येक घर की स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाती है। दूसरा चरण जनसंख्या गणना का होगा, जो 1 फरवरी 2027 से शुरू होगा। इसमें हर व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय विवरण लिए जाएंगे। यह जानकारी हाल ही में भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे पत्र में दी है।
विज्ञापन


आगामी जनगणना देश की 16वीं जनगणना होगी और स्वतंत्रता के बाद यह आठवीं बार आयोजित की जाएगी। इस बार जनगणना में जाति आधारित गणना भी की जाएगी। इस बार पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसके लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। लोगों को स्वयं-गणना की सुविधा भी दी जाएगी। रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त कार्यालय ने नागरिकों से पूछे जाने वाले करीब तीन दर्जन प्रश्नों की एक सूची तैयार की है। इस सर्वे में यह जानकारी ली जाएगी कि घर में मोबाइल फोन, इंटरनेट, वाहन (साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप, वैन) और घरेलू उपकरण (रेडियो, टेलीविजन, ट्रांजिस्टर) जैसी वस्तुएं हैं या नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें