कांग्रेस नेता सचिव सावंत ने आरोप लगाया था कि अक्षय कुमार और साइना नेहवाल ने एक जैसे ट्वीट किए। हमें लगता है कि इसके पीछे भाजपा है। सुनील शेट्टी ने एक भाजपा नेता को टैग भी किया है, जो भाजपा की भूमिका को पूरी तरह बेनकाब करता है। भाजपा की बीसीसीआई में भी भूमिका है और इसीलिए शायद कुछ क्रिकेटर्स ने भी एक ही दिशा में ट्वीट किए।
इस मामले में गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि क्या हस्तियों के ट्वीट्स किसी दबाव में सामने आए? हमारी इंटेलीजेंस एजेंसियां इस मामले को देखेंगी। कैसे अक्षय कुमार और साइना नेहवाल के के ट्वीट्स एक जैसे थे, इसे देखा जाएगा। अब मामले की जांच की जाएगी।इस पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि लता दीदी, सचिन तेंदुलकर की जांच कराए जाने का फैसला बताता है कि कांग्रेस को देश से ज्यादा प्यार अपने दल से है।क्या देश हित मे इन सेलिब्रिटीज का ट्वीट लिखना अपराध हैं? कांग्रेस लता दीदी और सचिन से माफी मांगे।