महाराष्ट्र के बीड में ट्रक से टकराने क बाद चार लड़कों की मौत हो गई। ये सभी अपने एक दोस्त के राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) में चयन होने का जश्न मनाकर लौट रहे थे। यह घटना अंबाजोगाई के पास वाघाला में घटी। एक अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय अजीम पशमिया शेख को हाल ही में एसआरपीएफ के लिए चुना गया था और वह अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए सोमवार की रात को मंजरसुंभा गया था।
विज्ञापन
वापस लौटने के दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। मृतकों की पहचान बालाजी शंकर माने, दीपक दिलीप सावरे, फारुख बाबू मिया शेख और रितिक हनुमंत गायकवाड़ के तौर पर की गई है। तीन दोस्तों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अजीम पशमिया शेख गंभीर रूप से खायल है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।