फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Result: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, हनुमान बनकर पहुंचा शख्स, लगे जय बजरंगबली के नारे

Sat, 13 May 2023 10:40 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।

सार

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार किया लिया है। इस बीच नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जश्न। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा के सभी 224 सीटों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा 113 को पार कर लिया है। इसी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाने के साथ-साथ लड्डू बांटना शुरू कर दिया है। नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में लड्डू बांटे जा रहे हैं।

विज्ञापन


भगवान हनुमान बनकर पहुंचा एक कार्यकर्ता
एआईसीसी मुख्यालय में जश्न के बीच एक कार्यकर्ता भगवान हनुमान का रूप धारण कर पहुंचा। जिसके बाद कांग्रेस मुख्यालय में जय बंजरंगबली के नारे गूंजने लगे। बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र में घोषणा की थी कि उसकी सरकार आने पर वह पीएफआई की तर्ज पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देगा। भाजपा ने कांग्रेस की इस घोषणा को भगवान हनुमान से जोड़कर इसे राजनीतिक रंग देने और प्रचार अभियान के दौरान हिंदु वोटरों को लुभाने की कोशिश की थी।
 


भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए थे आरोप
भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष ने कहा था कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सिर्फ अल्पसंख्यक वोट बटोरने के लिए बजरंग दल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है। उन्होंने कहा था कि हिंदू और आतंकवाद, हिंदू और अतिवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। हमने दुनिया को ओम शांति का संदेश दिया है। भाजपा ने अपने जवाबी अभियान में भगवान हनुमान का आह्वान किया था।

मतगणना से पहले जश्न शुरू
विज्ञापन

एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस पार्टी ने मतगणना से पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था। मतगणना से पहले दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ सुबह ही कांग्रेस कार्यालय में पहुंच गए और जश्न मनाना शुरू कर दिया। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान 10 मई को हुआ था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें