फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Diwas 2022: कर्नाटक में हिंदी दिवस को लेकर कुमारस्वामी बोले- टैक्सपेयर्स के पैसे से हिंदी दिवस न मनाएं

Tue, 13 Sep 2022 04:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

Hindi Diwas 2022: एचडी कुमारस्वामी ने अपने पत्र में कहा कि कर्नाटक में 14 सितंबर को केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम को जबरदस्ती मनाना, राज्य सरकार द्वारा कन्नड़ के साथ अन्याय होगा।
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hindi Diwas 2022: कर्नाटक में हिंदी भाषा हमेशा से राजनीति से जुड़े लोगों के निशाने पर रही है। हिंदी भाषा के खिलाफ मार्च भी निकाले जाते हैं। हिंदी का विरोध अभी शांत होता नहीं दिख रहा है। कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिखा है कि प्रदेश में हिंदी दिवस न मनाया जाए।

विज्ञापन


एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि अगर कर्नाटक में 'हिंदी दिवस' मनाया जाता है तो यह कन्नड़ लोगों के लिए अपमानजनक होगा। आगे पत्र में लिखा कि सीएम बोम्मई टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल करके हिंदी दिवस न मनाएं। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को होने वाला हिंदी दिवस जबरदस्ती मनाना कर्नाटक के लोगों के साथ अन्याय होगा।

टैक्सपेयर्स के पैसे से हिंदी दिवस न मनाएं
सरकार को लिए एचडी कुमारस्वामी ने अपने पत्र में कहा कि कर्नाटक में 14 सितंबर को केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम को जबरदस्ती मनाना, राज्य सरकार द्वारा कन्नड़ के साथ अन्याय होगा। मैं आग्रह करता हूं कि ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे कर्नाटक सरकार को टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल करके हिंदी दिवस मनाया जाए।
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने हिंदी दिवस पर उठाए थे सवाल
दक्षिण में हिंदी दिवस पर विरोध अब भी जारी है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने हिंदी दिवस पर सवाल उठाते हुए एक बार कहा था कि गैर हिंदी भाषियों के लिए इसमें क्या है। उन्होंने हिंदी दिवस को अन्य भाषा बोलने वाले लोगों पर हिंदी थोपने का ‘चालाकी भरा कदम’ बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें