पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ने राज्य सरकार के अधिकारियों को धमकाया।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और 'उसकी एजेंसियां' कोलकाता में उनके धरनास्थल पर पर्चे बांट रही थी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दें।
मुख्यमंत्री बनर्जी पिछले तीन दिनों से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शहर के बीचों-बीच धर्मतला में धरना दे रही हैं। उन्होंने राज्य की मंत्री शशि पांजा को भी इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया।