फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 26 नवंबर से पहले होंगे विधानसभा चुनाव, तिथियों का एलान जल्द; महिलाएं करेंगी 388 बूथों का प्रबंधन

Sun, 29 Sep 2024 04:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि 350 बूथों का प्रबंधन युवाओं को सौंपा जाएगा और 299 बूथों का प्रबंधन दिव्यांग करेंगे। वहीं, 388 बूथों का प्रबंधन महिलाओं के जिम्मे होगा।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम ने दो दिन तक महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद शनिवार को कहा कि राज्य में 26 नवंबर से पहले चुनाव कराया जाएगा। ऐसे में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखकर चुनाव तारीखों की जल्द घोषणा होने की संभावना है। इस दौरान आयोग ने तीन साल से एक ही पद पर जमे अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश दिया है।

विज्ञापन


आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं ने त्योहारों को देखते हुए चुनाव तिथि तय करने का अनुरोध किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एस एस संधू के साथ शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी है। इसलिए राज्य निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, निगम कमिश्नर, विभागीय आयुक्त और राज्य सरकार के वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की। इसके पहले राज्य की 11 राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की थी।



महिलाओं के जिम्मे होगा 388 बूथों का प्रबंधन
सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि 350 बूथों का प्रबंधन युवाओं को सौंपा जाएगा और 299 बूथों का प्रबंधन दिव्यांग करेंगे। वहीं, 388 बूथों का प्रबंधन महिलाओं के जिम्मे होगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान के दिन मतदाताओं की कतारों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के साथ व्यक्तिगत रूप से मतदान केंद्रों का दौरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


फेक न्यूज के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का प्रसार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र में इसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने राज्य पुलिस के अधिकारियों को 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज किए गए चुनाव से जुड़े अपराध के मामलों की जांच तेज करने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें