चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में विधानसभा के लिए आगामी 16 मई को होने वाले चुनाव में निष्पक्ष मतदान को बढ़ावा और अर्थ तंत्र के गलत उपयोग को नष्ट करने के लिए दोहरी रणनीति बनाई है। ये बात मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी शनिवार को चेन्नई में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही।
आगामी चुनाव की तैयारियों के संबंध में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आयकर से जुड़े सभी सहायक आयुक्तों को उप निदेशक का विशेष प्राधिकार दिया गया है ताकि वे चुनाव के दौरान जांच पड़ताल कर सकें।
चुनाव के दौरान सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते हुए जैदी ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड केंद्र, राज्य और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान सुरक्षा बलों की निश्चित संख्या में तैनात की जाएगी।
इस दौरान जैदी ने फर्जी मतदाताओं के सवाल पर कहा कि फर्जी मतदाता जैसी कोई चीज नहीं है। मतदाता फर्जी नहीं है। उन्होंने कहा कि सूची में जिन मतदाताओं का नाम कई बार एंट्री किया जा चुका है, उन्हें फर्जी वोटर के तौर पर विकृत घोषित कर दिया जाता है।
मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के संबंध में जैदी ने कहा कि आयोग सभी को विभिन्न माध्यमों से जैसे सोशल मीडिया, सिनेमा घरों और मीडिया के हवाले से उन्हें इसके महत्व के बारे में बताया जाएगा। जैदी ने कहा कि मतदाताओं को रुपए लेकर मतदान न करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।