ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी टीम का एक वाकया शेयर किया। उन्होंने पूर्व साथी तेज गेंदबाज ब्रेट ली के बारे में एक वाक्या सुनाया।
गिली ने कहा, ब्रेट ली गेंदबाजी करते समय दो जोड़ी जुराब पहनते थे। एक बार मैंने देखा कि मैच शुरू होने से पहले वह बड़ी बेताबी से कुछ चीज तलाश रहे हैं, जब मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि दूसरी जोड़ी की एक जुराब नहीं मिल रही। फिर उन्होंने उपलब्ध तीनों जुराबें दाएं पांव में ही पहन ली और गेंदबाजी करने के लिए उतर पड़े।
सिर्फ मैं ही नहीं हसी भी डरते थे मुरली की गेंदों से
एडम गिलिक्रिस्ट ने अपने एक और साथी क्रिकेटर माइक हसी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हसी अपने समय के महान क्रिकेटरों में से एक हैं, लेकिन श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के सामने आते ही सिर्फ मैं ही नहीं हसी भी खौफ खाते थे।
साथी खिलाड़ी माइक हसी के बारे में कहा कि श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुरली के सामने माइक हसी भी असहज रहते थे। उन्होंने कहा कि जब माइक हसी को मुरली का सामना करना होता था तो मैं ड्रेसिंग रूम में उनकी खिंचाई करके उन्हें और नर्वस कर देता था। जब मेरी बारी होती थी तो हसी मेरे साथ ऐसा करते थे।