शनिवार को पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी फौज ने ऑटोमेटिक हथियार और भारी मात्रा में मोर्टार से अंधाधुंध फायरिंग की ।
J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Poonch sector,indiscriminate firing of small arms, automatics and mortars.
— ANI (@ANI_news) June 24, 2017
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और उसकी ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा हैं। एलओसी पर पाकिस्तानी फौज के द्वारा बेवजह गोलियां बरसाई जा रही है, जिसके बदले में भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है।
हाल ही में पुंछ जिले में एलओसी पर चक्का दा बाग व्यापार केंद्र के पास गुरंग और समीला पोस्ट के बीच बैट ने हमला किया था, जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे। बीते कुछ दिन पहले कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया था।