फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipin Rawats Social Media reaction: देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति बोले- देश ने अपना सबसे बहादुर बेटा खो दिया

Wed, 08 Dec 2021 08:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुधवार को तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका और सशस्त्र बलों के 11 जवानों की मौत की खबर के बाद पूरा देश शोक में है। इसे लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं और हस्तियों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में बुधवार को हुए भयावह हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधूलिका रावत का भी निधन हो गया। नीलगिरि और कोयंबटूर के बीच हादसे का शिकार हुए वायु सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी समेत कुल 14 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। 

विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे के बाद से सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ रही थी। लेकिन शाम छह बजे के करीब वायु सेना ने सीडीएस और उनकी पत्नी के निधन की पुष्टि की। वायु सेना के अनुसार वेलिंगटन में स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज का दौरा करने और वहां छात्रों व शिक्षकों को संबोधित करने जा रहे थे। 




वायु सेना ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल रावत, मधूलिका रावत और 11 अन्य व्यक्तियों का निधन हो गया है। हादसे में सीडीएस रावत और उनकी पत्नी मधूलिका समेत अन्य लोगों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


देश ने आज अपने सबसे बहादुर बेटों में से एक को खो दिया: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति कोविंद ने इस घटना पर कहा कि मैं जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के असमय निधन का समाचार सुनकर हैरत में हूं और पीड़ित हूं। देश ने अपने सबसे बहादुर बेटों में से एक को खो दिया है। मातृभूमि के लिए उनकी चार दशकों की निस्वार्थ सेवा को असाधारण वीरता के तौर पर याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हादसे को गहरा आघात कहा है।



सच्चे देशभक्त और बेहतरीन सैनिक थे सीडीएस रावत: पीएम मोदी
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर बहुत आहत हूं जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य अधिकारियों को खो दिया। उन्होंने कहा कि जनरल रावत एक बेहतरीन सैनिक थे। वह सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने हमारे देश के सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



जनरल रावत ने पूरे समर्पण के साथ की मातृभूमि की सेवा: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह देश के लिए बहुत दुख का दिन है क्यों कि हमने अपने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को खो दिया है। वह सबसे बहादुर सैनिकों में से एक थे जिन्होंने पूरे समर्पण के साथ मातृभूमि की सेवा की। मैं दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।



असमय निधन से देश व सशस्त्र बलों को बड़ा नुकसान: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीडीएस रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 जवानों की मौत की खबर से बहुत आहत हूं। उनके असमय निधन ने हमारे देश और सशस्त्र बलों का बहुत नुकसान हुआ है। सिंह ने कहा कि जनरल रावत ने असाधारण साहस के साथ देश की सेवा की। पहले सीडीएस के तौर पर उन्होंने सशस्त्र बलों को जोड़ने की योजना बनाई थी।



लोकसभा अध्यक्ष ने भी दी श्रद्धांजलि



गडकरी ने भी संवेदना व्यक्त की
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 सशस्त्र बल के जवानों के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरी संवेदना। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन




राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- इस दुख के समय में देश साथ खड़ा है
कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में इस हादसे को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं जनरल रावत और उनकी पत्ती के परिवार के साथ हैं। यह एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी। इस मुश्किल समय में हम उनके साथ हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रृद्धांजलि। इस दुख के समय में भारत एकसाथ खड़ा है।



योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धांजलि दी



राकेेश टिकैत ने भी शोक व्यक्त किया



सेना ने जारी किया बयान, जताया दुख
भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि जनरल एमएम नरवणे और सेना के सभी अधिकारी सीडीएस जनरल बिपिन रावत, डीडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष मधूलिका रावत और सेना के 11 अन्य जवानों के असमय निधन पर दुख व्यक्त करते हैं। बयान में कहा गया कि भारत के पहले सीडीएस रावत एक विजनरी थे जिन्होंने सेना में सुधार के लिए कदम उठाए। 



वायुसेना चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय वायुसेना के सभी कर्मियों ने आज एक दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत के साथ 11 अन्य सेवा कर्मियों के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।



भूटान के प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक
भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय त्सेरिंग ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत में हेलिकॉप्टर हादसे की खबर दिल दुखाने वाली है, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की जान चली गई। भूटान के लोग और मैं भारत के लिए और मृतकों के परिजनों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।



सोनिया गांधी गुरुवार को नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन
इस हादसे की वजह से कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। यह जानकारी ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी सख्त हिदायत दी है कि किसी भी जश्न के कार्यक्रम से बचें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें