फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी लंकेश हत्याकांडः CCTV फुटेज में नहीं दिखा जांच के लिए पुख्ता सुराग

Fri, 08 Sep 2017 09:16 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
gauri lankesh
विज्ञापन
पत्रकार गौरी लंकेस के निवास पर स्थित दो सीसीटीवी के फुटेज ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है, जिसमें एक मोटरसाइकिल हेलमेट पहने हुए शख्स का चेहरा छिपा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक गौरी लंकेश के हत्यारों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और पुलिस ने उस फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2 सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध हत्यारे दिखाई दे रहे हैं। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि हत्यारे की पहचान के लिए वह फुटेज काफी नहीं है। पूरी शूटिंग आठ सेकंड की है। फुटेज में हत्यारा हेलमेट और डार्क जैकेट पहना हुआ है।

पढ़ेंः- गौरी लंकेश की मां ने किया खुलासा, हत्या से पहले घर के बाहर घूम रहे थे अनजान शख्स

गौरतलब है कि बेंगलुरू में हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में एसआईटी ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए पुलिस आईजी बीके सिंह के नेतृत्व में SIT की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए एसआईटी की विशेष जांच टीम बीते गुरुवार को बेंगलुरू पहुंच गई थी। इस मामले में कर्नाटक सरकार ने 21 सदस्यीय एसआईटी टीम के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपराधियों का पता लगा लिया जाएगा।

पढ़ेंः- गौरी लंकेश मर्डर पर CM सिद्धरमैया बोले- अगर परिवार चाहेगा तो CBI जांच पर विचार करेंगे

बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद से ही देश भर में माहौल गर्म है। बीते मंगलवार की रात गौरी लंकेश को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरी लंकेश साप्ताहिक पत्रिका 'लंकेश पत्रिके' की संपादक थीं। वो अखबारों में कॉलम भी लिखती थीं। टीवी न्यूज चैनल डिबेट्स में भी वो एक्टिविस्ट के तौर पर शामिल होती थीं। 55 वर्षीय लंकेश को वाम विचारधारा के प्रति झुकाव रखने और हिंदुत्व राजनीति पर बेबाक राय रखने के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें