केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि सितंबर अंत तक कक्षा दसवीं और बाहरवीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करने की संभावना है और परीक्षा केंद्रों को बढ़ाकर 1,278 कर दिया गया है। सीबीएसई ने यह बात कंपार्टमेंट परीक्षा रद्द करने की छात्रों की याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीएसई को हलफनामा दायर करने को कहा है। साथ ही पूछा है कि वो कोविड-19 के समय कैसे परीक्षा आयोजित करना चाहता है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 10 सितंबर को होगी।