फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं कक्षा में मूल्यांकन में गलती पर शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई, CBSE ने गठित की दो कमेटी

Tue, 20 Jun 2017 10:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन
सीबीएसई के 12वीं कक्षा के रिजल्ट के बाद मूल्याकंन के दौरान अंकों के जोड़ में गलती की जांच अब कमेटी करेगी। जिन शिक्षकों ने मूल्यांकन के दौरान लापरवाही की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी गलती रोकने के लिए सीबीएसई मूल्यांकन पद्धति का दोबारा अध्ययन करवाने जा रहा है। मार्च 2018 की परीक्षा के बाद छात्रों को नई पद्धति के तहत मूल्यांकन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड से लाखों छात्र हर वर्ष पासआउट होते हैं। हालांकि महज 20 छात्रों के मूल्यांकन में 26 या 26 से अधिक अंक मिले हैं, लेकिन यह आंकड़ा जीरो होना चाहिए। इसीलिए सीबीएसई दो कमेटी गठित कर रहा है।

इनमें तीन-तीन वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। पहली कमेटी अपनी रिपोर्ट दो महीने में देगी, जिसमें विभिन्न रिजनल सेंटर में देखा जाएगा कि आखिर परीक्षा के बाद शिक्षकों ने अंकों के जोड़ में कैसे गलती की? ऐसे शिक्षकों से कमेटी बात करते हुए जांच करेगी? इस कमेटी की जांच में दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन


दूसरी कमेटी तीन महीने में रिपोर्ट देगी। यह मूल्यांकन पद्धति का पूरा अध्ययन करेगी। यह कमेटी सुधार के साथ गलतियों को दूर करने के बारे में सिफारिश करेगी। कमेटी मूल्यांकन यह सुझाव देगी कि पद्धति में कैसे सुधार हो, मूल्यांकन कब शुरू हो, कौन-कौन से लोग शामिल हों, शिक्षक को जोड़ा जाए या नहीं, उनकी जिम्मेदारी तय हो, दिशा-निर्देश को अच्छे से समझाया जाए और यदि शिक्षक गलती करते हैं तो उनके खिलाफ क्या कारवाई की जाएं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें