फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: वीक पड़ गई सरकार कहने वाले राहुल के जीजा ने अब पूछा 'लीक का कारण'

Thu, 29 Mar 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rahul-gandhi-robert
विज्ञापन

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्र लीक होने और दुबारा परीक्षा कराए जाने की घोषणा के बाद सिर्फ छात्रों में ही रोष नहीं है बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षक भी बहुत निराश हैं।

विज्ञापन

छात्र जहां कैंसिल हुए दो प्रश्नपत्रों की परीक्षा नहीं बल्कि पूरी परीक्षा फिर से कराने की मांग के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं माता-पिता पेपर लीक मामले में सीबीएसई बोर्ड और सरकार से सवाल कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और रॉबर्ट वाड्रा भी पूरे मामले में काफी दुखी हैं। यही नहीं रॉबर्ट वाड्रा इमोशनल पिता की भूमिका में हैं और उन्होंने तो सीबीएसई और सरकार से कई सवाल भी किए हैं। 

सीबीएसई पेपर लीक के इस पूरे मामले को खुद मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी एक पिता हूं और समझ सकता हूं कि पैरेंट्स इन दिनों किस तरह के दर्द से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेगी। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 
विज्ञापन

 

कल से सोशल मीडिया पर सीबीएसई पेपर लीक मामला ट्रेंड कर रहा है। छात्र ही नहीं बल्कि माता पिता भी इस पूरे प्रकरण पर सरकार और CBSE बोर्ड से सवाल जवाब कर रहे हैं। पेपर लीक होने की खबर के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने ट्वीट किया कि उनके बेटे ने परीक्षा के लिए बहुत मेहनत से पढ़ाई की और अब वह उदास है। 
विज्ञापन

किसने लीक किया? 

robert vadra
वहीं कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने सीबीएसई बोर्ड और सरकार से कई सवाल किए हैं। उन्होंने सीबीएसई से सवाल करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को हक है जानने का कि पेपर कैसे लीक हुआ?

किसने लीक किया? 

और कौन गारंटी लेगा कि सीबीएसई का पेपर दुबारा लीक नहीं होगा?

रॉबर्ट ने लिखा है कि मैं दो बच्चों का पिता हूं और मेरे दोनों बच्चे बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। मैं उन लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता की परेशानी को समझ सकता हूं कि वह अभी किस तनाव और पीड़ा से गुजर रहे होंगे। 
 



उन्होंने लिखा है कि फिर से परीक्षा ले लेना कोई ऑप्शन नहीं है। फिर से परीक्षा की तैयारी करना परेशान करने वाला है और यह उनके बेस्ट परफॉरमेंस में किसी तरह से मदद नहीं करेगा। 

रॉबर्ट ने जमकर सीबीएसई पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आप उन गरीब परिवार वालों के बारे में सोचिए जिन्हें फिर से परीक्षा केंद्र पर जाना होगा और उनके लिए यह कितना पीड़ा दाई होगा। 

उन्होंने पिता के दर्द को बखूबी समेटने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा है कि मैं सीबीएसई और सरकार से यह पूछना चाहता हूं कि पेपर आखिर लीक कैसे हुआ? इस पूरे प्रकरण में कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई को समझना होगा कि दोबारा परीक्षा लेना किसी समस्या का सॉल्यूशन नहीं है बल्कि इसे फुल प्रूफ बनाए जाने की जरूरत है। क्या सिस्टम समझ पा रहा है कि लाखों छात्र किस तरह की परेशानी और दवाब से गुजर रहे हैं। किसी सिस्टम की नाकामी की सजा विद्यार्थियों को क्यों भुगतनी पड़ेगी।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें