फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: सीबीएसई अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन कराने से किया इंकार, होगी लिखित परीक्षा 

Thu, 03 Dec 2020 12:33 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि 2021 में बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ना होकर लिखित परीक्षाएं होंगी और परीक्षा के संचालन के लिए तारीखों पर विचार-विमर्श अभी चल रहा है। बोर्ड के अधिकारियों ने यह भी कहा कि अगर परीक्षा से पहले कक्षाओं में प्रयोगात्मक कार्यों के लिए छात्र उपस्थित नहीं हो पाए तो विकल्प तलाशे जाएंगे।

विज्ञापन


सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के आयोजन की तारीखों के संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श चल रहा है। परीक्षाएं जब भी होंगी लिखित रुप से होंगी। परीक्षा सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर 10 दिसंबर को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें