सीबीएसई ने परीक्षा के समय छात्रों की मदद के लिए एक एप ‘सीबीएसई दोस्त फॉर लाइफ’ को उतारा है। गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड हो सकने वाले इस एप पर काउंसलर और विभिन्न कॉलेज के प्रिंसिपल छात्रों को परीक्षाओं के तनाव से बचने की सलाह देंगे।
वे उन्हें यह भी समझाएंगे कि 12वीं की परीक्षा के बाद छात्रों को किस स्ट्रीम में आगे बढ़ना चाहिए। सोमवार से शुरू होने जा रहे इस सेशन में छात्र-अभिभावक दो स्लॉट में से कोई भी समय चुनकर विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं का हल जान सकेंगे।
छात्रों की मदद के लिए सीबीएसई हर साल परीक्षाओं के समय काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करता था। लेकिन इसकी उपयोगिता कम हो पाती थी। अनुमान है कि एप के मध्यम से सीबीएसई ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक एक बार में पहुंच सकेगा और इसका लाभ ज्यादा छात्र उठा सकेंगे।
ऑनलाइन माध्यम से होने वाली इस काउंसलिंग में नवीं से 12वीं के छात्रों को हर तरह की मदद उपलब्ध कराई जाएगी। देश-विदेश के सभी छात्रों को मुफ्त में उपलब्ध होने वाली इस सहायता को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी।