फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड की जांच में विदेशी एजेंसी की मदद लेगी सीबीआई 

Fri, 09 Aug 2019 04:53 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
समाजसेवी नरेंद्र दाभोलकर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार का पता लगाने के लिए वह विदेशी एजेंसी की मदद ले रही है।

विज्ञापन


सीबीआई के वकील एवं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने न्यायमूर्ति एस.सी. धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी.एस.पटेल की पीठ को बताया कि एजेंसी के विशेषज्ञ रविवार को भारत पहुंचेंगे। जांच पूरी करने में 30 दिन का समय लगेगा। 

सिंह ने अदालत को बताया कि आशंका है कि हत्यारों ने हत्या के बाद हथियार ठाणे की खाड़ी में फेंक दिया। पीठ दाभोलकर और दिवंगत वामपंथी नेता गोविंद पानसारे के परिजनों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें दोनों मामलों की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग की गई थी। 
विज्ञापन


पानसारे हत्याकांड की जांच कर रही महाराष्ट्र सरकार की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अदालत को बताया कि उसके अधिकारी कोल्हापुर में हो रही तेज बारिश और बाढ़ के कारण अदालत नहीं पहुंच पाए। इसके मद्देनजर अदालत ने सुनवाई 16 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी। 

गौरतलब है कि दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में हत्या कर दी गई थी। पानसारे को 16 फरवरी 2015 को कोल्हापुर में गोली मारी गई थी, जिसके कुछ दिनों के बाद उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें