फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई बनाम ममता : राजनाथ ने राज्यपाल से कहा राज्य के मौजूदा हालात का जायजा लें

Mon, 04 Feb 2019 01:57 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से राज्य के मौजूदा हालात का जायजा लेने को कहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने सोमवार को उक्त जानकारी दी।

गौरलतब है कि शारदा पोंजी घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त से पूछताछ करने पहुंचे सीबीआई के एक दल को दरवाजे पर ही रोकने और उसे हिरासत में लेने के बाद से राज्य में गंभीर स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस मामले को लेकर रविवार रात से धरने पर बैठी हुई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आधिकारिक और आवासीय परिसर में केंद्रीय बलों को तैनात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘ गृह मंत्रालय स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है।’’ 

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय को रविवार शाम जानकारी मिली थी कि ‘‘उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत शारदा घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी कोलकाता में निजी सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस कर रहे हैं।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह ने राज्यपाल को सीबीआई अधिकारियों को हिरासत में लिए जाने, धमकाने और उनकी कार्रवाई को बाधित किए जाने की दुर्भाग्यपूर्ण और अभूतपूर्व स्थिति से जुड़े तथ्यों से अवगत होने को कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें