फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की जांच में सीबीआई पहुंची कौशाम्बी

Fri, 12 Aug 2016 03:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंझनपुर
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : Getty
विज्ञापन
बालू के अवैध खनन को लेकर प्रदेश में चर्चित हुए कौशांबी में गुरुवार को सीबीआई टीम जांच के लिए पहुंच गई। टीम ने डीएम, एसपी से मुलाकात के बाद कई घाटों का निरीक्षण किया। टीम के आने के बाद जहां बालू माफिया में हड़कंप रहा। वहीं, खनन कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। टीम के आने के बाद कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है कि आखिर अब क्या होगा। 
विज्ञापन


यमुना के घाटों से बालू का अवैध खनन किया गया। इस मामले को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी। 28 जुलाई को सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

इसके बाद से सीबीआई टीम के आने की चर्चा थी। गुरुवार को सीबीआई की सात सदस्यीय टीम जिले में पहुंची। तीन सदस्य करीब दस बजे जिले में आ गए।

तीनों सदस्यों ने कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बालू घाट का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर में चार अन्य सदस्य पहुंचे। टीम के वरिष्ठ सदस्यों ने डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी वीके मिश्रा से मुलाकात की।
विज्ञापन


टीम को कांशीराम अतिथि गृह में ठहराया गया है। वहीं दूसरी ओर, टीम के आने के बाद मुख्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। बालू माफिया भूमिगत रहे। टीम के गतिविधियों को लेकर अफसर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें