फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडुः पिता-पुत्र की हिरासत में मौत की सीबीआई करेगी जांच, मद्रास हाईकोर्ट नहीं देगा दखल

Tue, 30 Jun 2020 09:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
विज्ञापन
तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने सोमवार को कहा कि पुलिस की हिरासत में पिता-पुत्र की मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के राज्य सरकार के फैसले में वह दखल नहीं देगा। हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार के सीबीआई को जांच सौंपने के फैसले में दखल देने से इनकार करते हुए कहा कि साफ मालूम होता है कि पुलिस ने इस मामले की जांच में पर्याप्त सहयोग नहीं किया है। 
विज्ञापन


मद्रास हाईकोर्ट ने सोमवार को हुई सुनवाई में कहा कि पुलिस ने मामले की जांच में सहयोग नहीं किया, इसलिए सतकुलम पुलिस थाने को तूतीकोरिन कलेक्टर के नियंत्रण में लाना चाहिए। फोरेंसिक की टीम थाने जाए और वहां से सभी दस्तावेज जब्त करे। पीठ ने निचली अदालत को मामले पर निगरानी रखने और दस्तावेजों का सत्यापन जारी रखने का निर्देश दिया।

जस्टिस पीएन प्रकाश और जस्टिस पुगाजेंथी की खंड पीठ ने कहा, यह तमिलनाडु सरकार का नीतिगत फैसला है, इसमें कोर्ट से अनुमति की जरूरत नहीं है। हम इस फैसले में दखल नहीं देंगे। पीठ ने कहा, इसके अलावा साफ मालूम होता है कि पुलिस ने इस मामले की जांच में पर्याप्त सहयोग नहीं किया है। 
विज्ञापन


इससे पहले मामले प्रदेश के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रविवार को कहा था कि तूतीकोरिन में कथित पुलिस ज्यादती के बाद पिता-पुत्र की मौत के मामले में सरकार ने सीबीआई जांच का फैसला लिया है। हालांकि सीबीआई जांच के खिलाफ दाखिल की गई याचिका पर उन्होंने कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय से मंजूरी मिलने के बाद मामला मामले की जांच सीबीआई को हस्तांतरित कर दी जाएगी। 

बता दें कि पी जयराज और उसके बेटे फेनिक्स को अपनी मोबाइल फोन की दुकान खोलने की अवधि से जुड़े लॉकडाउन के मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी 23 जून को कोविलपट्टी के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें बुरी तरह से पीटा था।

इस घटना के बाद से पूरे देश में रोष है। मामले में कार्रवाई करते हुए दो उप-निरीक्षकों सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। इस बीच भाजपा तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन ने भी कहा था कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा उनकी मदद करेगी।

सुपरस्टार रजनीकांत ने जताई संवेदना

इस मामले में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने पिता-पुत्र के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। अभिनेता के प्रचार संबंधी काम को देखने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि रजनीकांत ने पी जयराज की पत्नी से फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें