फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI : सीबीआई ने अपने हाथ में ली राष्ट्रीय क्रेच योजना में 'वित्तीय अनियमितताओं' की जांच, जानें क्या है मामला

Thu, 09 Mar 2023 07:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने राजीव गांधी राष्ट्रीय क्रेच योजना में कथित तौर पर हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने राजीव गांधी राष्ट्रीय शिशु सदन योजना (क्रेच योजना) में कथित तौर पर हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस योजना का कार्यान्वयन करने वाली एजेंसियों में भारतीय बाल कल्याण परिषद भी एक थी। अधिकारियों ने गुरुवार को इसके बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसकी जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ली है। इससे पहले इस मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने योजना में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर हाई कोर्ट ने केंद्र को यह देखने का निर्देश दिया था कि इस मामले की जांच सीबीआई जैसी एजेंसी से कराने की आवश्यकता है या नहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Lalu Yadav: लालू यादव की बेटी रोहिणी ने CBI की पूछताछ पर जताई नाराजगी, बोलीं- पापा को परेशान किया जा रहा

योजना की जांच के दौरान पता चला था कि आईसीसीडब्ल्यू को मिले धन को राज्य परिषदों को वितरित करने के तरीके में कई अनियमितताएं हुईं। आरोप है कि शिशु सदनों की संख्या और उनमें नामांकित बच्चों की संख्या के बारे में जमीनी स्थिति जाने बिना धन वितरित किया गया था और अतिरिक्त धन की मांग की गई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार की यह योजना 2016 तक लागू थी। भारतीय बाल कल्याण परिषद(आईसीसीडब्ल्यू) के अनुसार, 2015-16 में देश भर में 5,029 शिशु सदन काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें