फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 करोड़ की लोन धोखाधड़ी मामले में CBI ने की कार्रवाई, दो बैंकों के एमडी के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 27 Apr 2018 05:22 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीअाई
विज्ञापन
सीबीआई ने एयरसेल के पूर्व प्रमोटर सी शिवशंकरन की कंपनियों एक्सेल सनशाइन लिमिटेड और फिनलैंड स्थित विन विंड ओवाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। आईडीबीआई बैंक से कर्ज लेकर 600 करोड़ रुपये न चुकाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। मामले में इंडियन बैंक एमडी व सीईओ किशोर खरात और सिंडिकेट बैंक के एमडी व सीईओ मेलविन रेगो भी आरोपी बनाया गया है। रेगो आईडीबीआई बैंक के पूर्व डिप्टी एमडी और किशोर पूर्व सीएमडी थे। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने 50 जगहों पर छापामारी की। इसमें आईडीबीआई बैंक के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के घर शामिल हैं। छापामारी दिल्ली, मुंबई, फरीदाबाद, गांधीनगर, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, जयपुर और पुणे में की गई। आरोप है कि शिवशंकरन ने फरवरी, 2014 में 530 करोड़ रुपये का लोन लिया था। एनपीए होने के बाद यह बढ़कर 600 करोड़ रुपये हो गया। 

यह केस आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की धाराओं में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड स्थित एक्सेल सनसाइन लिमिटेड, एक्सेल सनशाइन लिमिटेड और फिनलैंड स्थित विन विंड ओवाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक आईडीबीआई बैंक के कुछ पूर्व रिटायर्ड अधिकारियों समेत 15 वरिष्ठ अधिकारियों और कंपनियों के पूर्व निदेशक, चेयरमैन समेत 24 निजी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें