फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा घूसकांड में बरी

Wed, 26 Oct 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
येदुरप्पा
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 40 करोड़ के घूसकांड में बरी हुो गए हैं। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें बरी किया है। येदियुरप्पा कर्नाटक में बीजेपी के बड़े नेता हैं।
विज्ञापन


येदियुरप्पा पर आरोप लगा था कि उन्होंने सरकारी जमीन प्राइवेट कंपनी को खनन के लिए दे दिए थे। इस मामले में उनके दोनों बेटे और दामाद का भी नाम सामने आया था। 
  Justice is done, I stand vindicated... Thanks to all well wishers,friends & supporters who stood with me in my tough times... — B.S. Yeddyurappa (@BSYBJP) October 26, 2016
विज्ञापन





सीबीआई कोर्ट से बरी होने के बाद येदियुरप्पा ने ट्वीट किया ,'सत्यमेव जयते'। सच्चाई की जीत हो गई।
  Satyameva Jayate.. — B.S. Yeddyurappa (@BSYBJP) October 26, 2016
 
बताते चलें कि भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में बीजेपी छोड़ दी थी। हालांकि, साल 2014 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह पार्टी में लौट आए थे।बीजेपी की सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें उपाध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन

येदियुरप्पा
येदियुरप्पा पर भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश, जालसाजी, धोखाधड़ी सहित कई आरोप लगे थे। इसमें उनके दोनों बेटे, एक दामा और एक कर्मचारी भी आरोपी थे। येदियुरप्पा की फैमिली और फैमिली ट्र्स्ट भी इसमें आरोपी हैं।

आरोप में कहा गया कि येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश सरकार से फायदा उठाने के लिए ये घूस दी गई। इसके बाद साल 2012 में सीबीआई ने येदियुरप्पा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 12 और लोगों को आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें