फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर सामूहिक दुष्कर्म मामले की सीबीआई जांच हो: पासवान

Mon, 13 May 2019 02:08 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राम विलास पासवान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने राजस्थान के अलवर जिले में एक दलित महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। पासवान ने आरोप लगाया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार चुनावी फायदे के लिए दुष्कर्म की इस वारदात को छुपाने की कोशिश करती रही है।

विज्ञापन


लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष पासवान ने कहा कि राजस्थान सरकार इस दुष्कर्म कांड के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 6 मई को राज्य में चुनाव संपन्न होने तक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने का निर्देश दिया था। सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना पिछले महीने 26 अप्रैल को हुई थी, लेकिन मुकदमा 7 मई को दर्ज किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार की आलोचना करने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती को भी आड़ों हाथों लिया। पासवान ने भी आरोप लगाया कि मायावती इस मामले में घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। जबकि चुनावों के बाद मायावती कांग्रेस का समर्थन करती हैं। बताते चलें कि मायावती की पार्टी बसपा ने राजस्थान में कांग्रेस को समर्थन दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें