फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satyapal Malik: सत्यपाल मलिक के करीबी के घर सीबीआई का छापा, J&K के राज्यपाल रहने के दौरान था उनका सहायक

Wed, 17 May 2023 11:33 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बताया गया है कि एजेंसी ने यह रेड बीमा घोटाले से जुड़े एक मामले में की है। 
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के एक करीबी के घर छापेमारी की। बताया गया है कि एजेंसी ने यह रेड कथित बीमा घोटाले से जुड़े एक मामले में की है। मामले में मलिक के राज्यपाल रहते हुए उनके तत्कालीन सहयोगी के परिसरों में और दिल्ली और जम्मू कश्मीर में आठ अन्य ठिकानों पर बुधवार को तलाशी ली गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई के दलों ने पूर्व राज्यपाल के तत्कालीन सहयोगी के अवास पर तथा अन्य ठिकानों पर आज सुबह तलाशी अभियान शुरू किया। इससे पहले एजेंसी ने 28 अप्रैल को मलिक से पूछताछ की थी और आज यह कार्रवाई हो रही है। एजेंसी ने अक्तूबर 2022 में मलिक के बयान भी दर्ज किए थे।

गौरतलब है कि मलिक ने कथित तौर पर एक ग्रुप मेडिकल इंश्योंरंस स्कीम तथा लोक निर्माण कार्यों के लिए ठेकों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। सीबीआई ने इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें