फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: सीबीआई का 'रिवर्स ट्रैप' ऑपरेशन, GST इंटेलिजेंस के अधीक्षक को 22 लाख रुपये की रिश्वत, दो व्यक्ति धरे गए

Tue, 02 Sep 2025 08:35 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

रिवर्स ट्रैप के एक दुर्लभ मामले में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जीएसटी इंटेलिजेंस के एक अधीक्षक को 22 लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश और भुगतान करते हुए दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जीएसटी इंटेलिजेंस निदेशालय के एक जीएसटी इंटेलिजेंस अधीक्षक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने सीबीआई के एक ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके चलते दो निजी व्यक्तियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी है।

विज्ञापन

 
सीबीआई के मुताबिक, कई ऑनलाइन कंपनियों द्वारा कथित कर चोरी की जांच कर रहे एक अधिकारी से रिश्वत के बदले फर्मों को लाभ पहुंचाने के लिए संपर्क किया गया था। उच्चतम पेशेवर और नैतिक मानकों को कायम रखते हुए, अधिकारी ने तुरंत केंद्रीय जांच ब्यूरो 'सीबीआई' में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सीबीआई ने एक 'रिवर्स ट्रैप' बिछाया, जो अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक सावधानी पूर्वक योजनाबद्ध ऑपरेशन था। इस ऑपरेशन का समापन दो निजी व्यक्तियों की सफल गिरफ्तारी के साथ हुआ, जो शिकायतकर्ता अधिकारी को रिश्वत की पेशकश और भुगतान कर रहे थे। 

गिरफ्तारियों के बाद, सीबीआई ने आरोपियों से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। इन तलाशियों से रिश्वतखोरी के प्रयास और कर चोरी की योजना से जुड़े और सबूत मिलने की उम्मीद है। यह सफल कार्रवाई भ्रष्टाचार से निपटने में ईमानदार लोक सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है। लोक सेवकों की अपने कर्तव्य के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता, भ्रष्ट आचरण के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। गिरफ्तार किए गए लोगों में राम सेवक सिंह और सचिन कुमार गुप्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें