फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अनियमितता मामले को लेकर सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

Mon, 03 Feb 2020 07:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CBI
विज्ञापन

सीबीआई ने मणिपुर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2016 में अनियमितता की जांच करने के लिए एफआईआर दर्ज की है। जांच एजेंसी ने मणिपुर हाईकोर्ट के आदेशानुसार मणिपुर लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


राज्य सिविल सेवा, राज्य पुलिस सेवा और संबद्ध सेवाओं के 62 पदों के लिए मणिपुर सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2016 कराई गई थी। चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कई प्रतियोगियों के अदालत का रुख करने के बाद हाईकोर्ट ने बीते साल अक्तूबर में परीक्षा रद्द कर दी थी और सीबीआई को मामले की जांच करने का आदेश दिया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने भी पिछले साल नवंबर में यह आदेश बरकरार रखा और जांच एजेंसी को तय समय में जांच पूरी करने का आदेश दिया था। अनियमितताओं की जांच करने वाली समिति ने उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षकों के हस्ताक्षर न होने, नंबरों से छेड़खानी, परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति न होना, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया की अनदेखी आदि जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें