फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 करोड़ का घोटाला: यूटीएस के एमडी पर CBI ने दर्ज किया केस, अधिक ब्याज का झांसा देकर लोगों से करवाया निवेश

Sat, 16 Dec 2023 06:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गौतम रमेश के खिलाफ तमिलनाडु और केरल में धोखाधड़ी के कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। केरल हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया गया था। यूटीएस की शाखाएं तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में थीं। केरल में करीब 50 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोयंबटूर स्थित यूनिवर्सल ट्रेडिंग सॉल्यूशंस (यूटीएस) के प्रबंध निदेशक गौतम रमेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कंपनी पर पोंजी योजनाओं के जरिये देशभर के जमाकर्ताओं से करीब 3,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

गौतम रमेश के खिलाफ तमिलनाडु और केरल में धोखाधड़ी के कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। केरल हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया गया था। यूटीएस की शाखाएं तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में थीं। केरल में करीब 50 मामले दर्ज किए गए हैं। कंपनी ने बाजार में सबसे अधिक ब्याज दर की पेशकश करते हुए जनता से निवेश लिया। 

पैसे वापस मांगने पर जान  से मारने की धमकी भी दी

विज्ञापन

एफआईआर कॉपी के अनुसार अक्तूबर से नवंबर 2018 की अवधि में आरोपियों ने ऑनलाइन विज्ञापनों में वादा किया कि अगर कंपनी के शेयर खरीदे जाते हैं तो लाभ का 10% सभी को दिया जाएगा। इस पर शिकायतकर्ता ने आरोपी के विभिन्न बैंक खातों में 5 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद आरोपी ने न तो जमा राशि वापस की और न ही शेयर का लाभ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें