फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: मृतक DGFT अधिकारी के घर से सीबीआई ने बरामद किए एक करोड़ रुपये, जानें पूरा मामला

Sun, 26 Mar 2023 11:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

राजकोट में तैनात अब मृतक डीजीएफटी के संयुक्त निदेशक जवरी मल बिश्नोई के परिसरों में तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई ने 1 करोड़ रुपये वाले दो बैग जब्त करने का दावा किया है। कथित तौर पर इन रुपयों को उनके परिवार द्वारा घर से बाहर फेंक दिया गया था।
 
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने राजकोट में विदेश व्यापार महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के परिसर से लगभग एक करोड़ रुपये बरामद किये हैं। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद आरोपी डीजीएफटी अधिकारी ने चौथी मंजिल पर स्थित अपने कार्यालय के कूदकर शनिवार को आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि राजकोट में तैनात अब मृतक डीजीएफटी के संयुक्त निदेशक जवरी मल बिश्नोई के परिसरों में तलाशी अभियान के दौरान एक करोड़ रुपये वाले दो बैग जब्त किए गए हैं। कथित तौर पर इन रुपयों को उनके परिवार द्वारा घर से बाहर फेंक दिया गया था।
 
डीजीएफटी अधिकारी ने की थी आत्महत्या
गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के राजकोट शहर में विदेश व्यापार महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी जवरी मल बिश्नोई  को कथित रूप से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बिश्नोई ने खाद्य डिब्बे निर्यात करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग करने वाले एक व्यवसायी से रिश्वत की मांग की थी। एनओसी से व्यवसायी को 50 लाख रुपये की बैंक गारंटी वापस मिल जाती।
विज्ञापन


ऐसे हुई थी घटना
इसी मामले में सीबीआई शनिवार को एक इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित उनके कार्यालय की तलाशी ले रही थी। पुलिस उपायुक्त सुधीर देसाई  ने बताया कि जब यह घटना हुई तब सीबीआई उनके कार्यालय की तलाशी ले रही थी। रात भर उनके कार्यालय में तलाशी अभियान चलाने के बाद शनिवार सुबह लगभग 9.45 बजे आरोपी अचानक खिड़की की ओर भागा और खिड़की से बाहर छलांग लगा दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 

सीबीआई ने नहीं दिया मौत पर बयान
पुलिस उपायुक्त सुधीर देसाई  ने बताया था कि घटना के संबंध में प्रद्युम्न नगर पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है। इस संबंध में सीबीआई अधिकारियों का बयान लिया जाएगा। सीबीआई ने डीजीएफटी अधिकारी द्वारा कथित आत्महत्या पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें