फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: सीबीआई ने कृषि मंत्रालय से जुड़े अधिकारी के खिलाफ दर्ज किया घूसखोरी का मामला, 1.86 करोड़ रुपये नकद बरामद

Sat, 16 Jul 2022 08:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम

सार

आरोप था कि अधिकारी फ्यूमिगेटर्स और शिपिंग एजेंटों से माल के निर्यात के लिए फाइटोसैनिटरी सर्टिफिकेट जारी करने और आयातित खेपों के लिए खेप जारी करने के आदेश के लिए रिश्वत में भारी मात्रा में धन एकत्र कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने कथित तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी से 1.86 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रिश्वत के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


6000 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
एजेंसी ने कहा कि सीबीआई ने विशाखापत्तनम में तैनात मंत्रालय के प्लांट प्रोटेक्शन ऑफिसर पदम सिंह को एक्जिम लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक अथी बुल्ली रेड्डी उर्फ मुरली से 6,000 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। 

आदेश जारी करने के लिए इकट्ठा कर रहा था भारी मात्रा में धन
आरोप था कि अधिकारी फ्यूमिगेटर्स और शिपिंग एजेंटों से माल के निर्यात के लिए फाइटोसैनिटरी सर्टिफिकेट जारी करने और आयातित खेपों के लिए खेप जारी करने के आदेश के लिए रिश्वत में भारी मात्रा में धन एकत्र कर रहा है।
विज्ञापन


लंबित आवेदन को मंजूरी देने के लिए मांगी थी रिश्वत
एजेंसी ने बताया कि आरोप था कि लोक सेवक (पदम सिंह) ने एक लंबित आवेदन को मंजूरी देने और कृषि वस्तुओं के आयात या निर्यात की खेप जारी करने के लिए अनुकूल प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशाखापत्तनम स्थित एक निजी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक (बुल्ली रेड्डी) से रिश्वत की मांग की।

एजेंसी ने आरोपी के कई परिसरों पर की छापेमारी
आरोपी और उसके सहयोगियों के विशाखापत्तनम, काकीनाडा और रुड़की परिसरों में भी तलाशी ली गई। एजेंसी ने कहा कि लोक सेवक के परिसर से 1,29,63,450 रुपये की नकद राशि बरामद की गई और 56.86 लाख रुपये भी कथित तौर पर अन्य लोगों के परिसरों से बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें