फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI raids: एनआईए के निलंबित एसपी के ठिकानों पर सीबीआई के छापे, पुणे के समूह की संपत्तियां अटैच

Wed, 03 May 2023 07:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने विशाल गर्ग के हरियाणा के फरीदाबाद में और  राजीब खान के मणिपुर के इंफाल स्थित आवास सहित तीन ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान कई आपत्तिजनक रिकॉर्ड जब्त किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एनआईए के निलंबित पुलिस अधीक्षक के परिसरों पर छापे मारे। हाल ही में अफसर पर मणिपुर के कारोबारियों से 60 लाख रुपये से अधिक की उगाही का मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के इंफाल में तैनात एसपी विशाल गर्ग और निरीक्षक  राजीब खान के खिलाफ मणिपुर के कारोबारियों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसा वसूलने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने विशाल गर्ग के हरियाणा के फरीदाबाद में और  राजीब खान के मणिपुर के इंफाल स्थित आवास सहित तीन ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान कई आपत्तिजनक रिकॉर्ड जब्त किए गए। सीबीआई जल्द ही उन लोगों को भी नोटिस जारी करेगी, जिन पर इन अधिकारियों को पैसे देने के लिए मजबूर किया गया था। इन अफसरों के खिलाफ एनआईए की आंतरिक जांच के बाद सीबीआई ने मामला अपने हाथ में लिया था। एनआईए की आंतरिक जांच में सामने आया था कि खान गर्ग के इशारे पर पैसे की उगाही कर रहा था। 
 
पुणे के समूह की 12 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच
300 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक लोन धोखाधड़ी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) जांच के तहत पुणे स्थित व्यापारिक समूह वैरॉन एल्युमीनियम प्रा. लि. की 12 करोड़ रुपये से अधिक की एक दर्जन अचल संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अटैच कर लीं। ये संपत्तियां पुणे, नागपुर, महाराष्ट्र के रत्नागिरी और गोवा में स्थित हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि वैरॉन एल्युमिनियम प्रा. लि. के प्रमोटर स्वर्गीय एसपी सवाईकर ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर केनरा बैंक से 246 जाली बिलों को भुनाने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। इसके लिए लगभग 300 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ क्रेडिट (एलसी) का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें