फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1028 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी : सीबीआई ने दिल्ली एनसीआर में सात जगह मारे छापे

Sat, 17 Jul 2021 06:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • फेडेरेस इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और प्रमोटरों के खिलाफ मामला दर्ज
  • कंपनी ने बैंकों से कर्ज लेने के लिए फर्जी अकाउंट बुक, गलत आंकड़े पेश किए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में सात जगह छापे मारे। इससे पहले जांच एजेंसी ने इस मामले में फेडेरेस इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और उसके प्रमोटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। कंपनी की तरफ से एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 1028.94 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक, जांच एजेंसी ने शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और बुलंदशहर में सात जगह पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निजी कंपनी और इसके निदेशकों समेत आरोपियों ने पैसों का डायवर्जन कर और फर्जी लेनदेन के जरिए बैंकों के साथ धोखाधड़ी की।

कंपनी ने बैंकों से कर्ज लेने के लिए फर्जी अकाउंट बुक, गलत आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि आरोप फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर लगाए गए हैं। एजेंसी ने कंपनी के साथ ही इसके प्रमोटरों अख्तर अजीज सिद्दीकी, श्याम सुंदर धवन, बिंदु डोगरा, रितुश्री शर्मा, अरुण कुमार जोशी और रणधीर जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें