फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामला : सीबीआई ने गुजरात की तेल कंपनी के छह ठिकानों पर मारे छापे

Wed, 02 Jun 2021 03:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सीबीआई ने मंगलवार को गुजरात के दो शहरों में छह ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। सीबीआई ने ये कार्रवाई बैंक ऑफ इंडिया के साथ 678.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मेहसाणा स्थित तेल कंपनी विमल ऑयल और उसके निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद की।

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि अहमदाबाद और मेहसाणा में खंगाले गए छह ठिकानों में कंपनी परिसर और उसके निदेशकों के आवास भी शामिल थे। एजेंसी की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर में कंपनी के अलावा उसके निदेशकों जयेशभाई चंदूभाई पटेल, मुकेश कुमार नारणभाई पटेल, दितिन नारायणभाई पटेल और मोना जिग्नेशभाई आचार्य को आरोपी बनाया था।

जोशी ने बताया कि आरोपियों ने बैंक ऑफ इंडिया की अध्यक्षता वाले 8 बैंकों के समूह से करीब 810 करोड़ रुपये के विभिन्न कर्ज मंजूर कराए थे। आरोप है कि 2014 से 2017 के बीच विभिन्न अवैध गतिविधियों के जरिये कर्ज के पैसे को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। इसके अलावा भी कई तरह की गलत गतिविधियों को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें