फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: कोयला घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी ने कई स्थानों पर मारे छापे

Fri, 26 Feb 2021 11:18 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बंगाल में छापामारी करती ईडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में विभिन्न स्थानों पर संयुक्त रूप से छापे मारे। जांच एजेंसियों के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जांच दल ने कोलकाता में व्यापारी रणधीर कुमार बर्णवाल के कार्यालय एवं आवासीय परिसरों में छापा मारा।

विज्ञापन


ईडी सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने दुर्गापुर और आसनसोल में तथा यहां भी तलाशी लेने की कार्रवाई शुरू की है। दोनों ही केंद्रीय जांच एजेंसियां इस घोटाले की साथ-साथ जांच कर रही है। घोटाले के आपराधिक पहलू की जांच सीबीआई कर रही है, जबकि धनशोधन पहलू की जांच ईडी कर रही है।





सीबीआई ने इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषक बनर्जी की पत्नी रूजिरा से इस घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर पूछताछ की थी। बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। सीबीआई ने घोटाले के कथित सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने एक व्यवसायी की संपत्तियों पर मारा छापा
सीबीआई ने शुक्रवार को कोयला घोटाले के सिलसिले में कोलकाता, पश्चिम बंगाल के एक व्यवसायी की कई संपत्तियों पर छापा मारा। कई नौकरशाहों और राजनेताओं को कथित रूप से इस व्यवसायी के माध्यम से रिश्वत मिली थी। यह जानकारी सीबीआई के सूत्रों ने दी। 

ईडी ने की छापेमारी
पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाला और मवेशी तस्करी के मामलों के सिलसिले में दक्षिण कोलकाता, आसनसोल और आस-पास के कई स्थानों पर छापे मारे।
 

15 स्थानों पर तलाशी कर रहा है ईडी
ईडी कोयला घोटाला और पशु तस्करी मामलों में दक्षिण बंगाल और दक्षिण कोलकाता में 15 स्थानों पर तलाशी कर रहा है। ईडी की तलाशी का यह दूसरा दौर है। 15 दिन पहले ईडी ने इन्हीं मामलों में तलाशी ली थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें