फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम: सीबीआई ने मारे केंद्र सरकार के 300 दफ्तरों पर छापे

Sat, 20 Mar 2021 02:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंद्र सरकार के दफ्तरों और सार्वजनिक उपक्रमों में भ्रष्टाचार का पता लगाने के लिए सीबीआई ने सतर्कता विभाग के साथ मिलकर देशभर में छापे मारे। सीबीआई की ओर से शुक्रवार को 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के 300 दफ्तरों पर अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जाएगी और यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो एफआईआर दर्ज किया जाएगा। सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, संयुक्त अभियान में मिले दस्तावेज की जांच की जाएगी और उसके अनुसार ही कार्रवाई होगी।

यह संयुक्त औचक निरीक्षण भ्रष्टाचार और अनियमितता को उजागर करने के लिए चलाया गया है ताकि योजनाओं या सेवाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को समय रहते पकड़ा जा सके।
विज्ञापन


देशभर में एक साथ पड़े छापे
लंबे समय से मिल रही शिकायतों और निगरानी व अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर केंद्र सरकार के विभागों और सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों की पहचान की गई। उसके बाद एक साथ सभी जगहों पर छापा मारने का फैसला किया गया। इसकी तैयारी लंबे समय से चल रही थी लेकिन इसकी किसी को भनक नहीं लगने दी गई।
 
रेलवे, एफसीआई सहित कई विभाग थे निशाने पर
जिन विभागों में औचक निरीक्षण किया गया उनमें रेलवे, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), सीएसडी गोदाम, आयुध कारखाना, आईआईटीएम, नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (एनडीएमसी) और नॉर्थ एमसीडी सीबीडब्ल्यूडी, बीएसएनएल  व अन्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें