फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI की SGM पोस्टपोन, अब पूरे नोटिस के बाद होगी बैठक

Wed, 12 Jul 2017 01:36 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : getty
विज्ञापन
बीसीसीआई ने अपने विशेष साधारण सभी (एसजीएम) स्थगित कर दी है। पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के खेमे द्वारा उठाए गए संवैधानिक सवालों के मद्देनजर बोर्ड को यह कदम उठाना पड़ा। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई के संविधान के अनसुार विशेष साधारण सभा बुलाने के लिए 10 दिन का नोटिस दिया जाता है, जो नहीं दिया गया। संभव है कि अब 25 जुलाई को बीसीसीआई एसजीएम आयोजित होगी।
विज्ञापन


5 राज्यों के क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई के कार्यकारी प्रमुख सीके खन्ना को खत लिख कर कहा कि नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिन संघों ने बीसीसीआई को खत लिखा उसमें तमिल नाडु क्रिकेट संघ, सौराष्ट्र क्रिकेट संघ, हरियाणा क्रिकेट संघ, केरल क्रिकेट संघ और कर्नाटक क्रिकेट संघ शामिल हैं। इसके बाद खन्ना ने कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी से उचित कदम उठाने के लिए कहा।

बताया जा रहा है कि इस एसजीएस में ज्यादातर राज्यों के क्रिकेट बोर्ड लोढ़ा समिति की तीन बड़ी सिफारिशों को पारित कर लागू कर देंगी। बताया जा रहा है कि पूर्व दिवंगत अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के समय में भी 2 दिन के नोटिस में एक विशेष सभा बुलाई गई थी। अमिताभ चौधरी ने कहा, "सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए और सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को होने वाली सुनवाई के मद्देनजर, बोर्ड ने वाजिब नोटिस के बाद ही बैठक आयोजित करने की योजना बनाई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें